राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवा रागनी लोक गायक पंचकूला निवासी सौरव शर्मा अत्रि द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया

10,,,
हरियाणा (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I  हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने वीरवार को सांयकाल हरियाणा राज भवन में प्रदेश के युवा रागनी लोक गायक पंचकूला निवासी सौरव शर्मा अत्रि द्वारा हरियाणवी संस्कृति के प्रति उनके जीवन के 24वर्षों के कार्यों की उल्लेखनीय पुस्तक का विमोचन किया। राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने सौरव शर्मा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर सौरव शर्मा ने अपने द्वारा किए गए हरियाणवी रागनी विधा के कार्य व उपलब्धियों के बारे में माननीय राज्यपाल को विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि सौरव शर्मा बाल्यकाल से ही हरियाणवी संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अपने माता-पिता व गुरू जी के आशीर्वाद से उन्होंने न केवल हरियाणा में बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी हरियाणवी रागनी द्वारा अपनी समृद्ध संस्कृति का प्रचार किया है और अनेकों उपलब्ध्यिां भी प्राप्त की है।
  सौरव शर्मा को अब तक राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। श्री सौरव शर्मा को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राज्य स्तरीय पुरस्कार से विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। श्री सौरव शर्मा नागरिक उड्डयन विभाग हरियाणा में वरिष्ठ आशुलिपिक के पद पर कार्यरत है तथा सरकारी सेवा के साथ-साथ वे हरियाणवी संस्कृति को भी रागनियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाते हैं। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nags

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *