राज्यपाल रमेश बैस ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ का किया जलार्पण

उपायुक्त ने राज्यपाल को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद किये प्रदान 

IMG-20230215-WA0016
देवघर। मंगलवार को राज्यपाल रमेश बैस का देवघर आगमन हुआ। इस दौरान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल देवघर परिसदन पहुँचे, जहां पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
इसके पाश्चत राज्यपाल श्री बैस ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रशासनिक भवन में तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी। 
इसके अलावा मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने राज्यपाल श्री बैस को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। मौके पर उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी, प्रशिक्षु आई.ए.एस अनिमेष रंजन एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nx7n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *