चुरचू I चूरचू प्रखंड अंतर्गत चरही के बहेरा पंचायत में झारखंड सरकार के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पंचायत का दौरा किया। जहां स्थानीय लोगों से रूबरू होते हुए आदिवासियों की जीवन शैली से अवगत हुए। साथ ही साथ पंचायत क्षेत्र में विस्थापित एवं प्रभावितों की समस्या से भी रूबरू होते हुए सुधार करने का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय किसानों मजदूरों एवं महिलाओं की संवाद स्थापित करते हुए समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया । मौके पर हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय उप विकास आयुक्त सावधान प्रेरणा दीक्षित आरक्षी अधीक्षक मनोज रतन चौथे बिष्णुगढ़ एसडीपीओ अनुज उराव सदर एसडीओ विद्या भूषण प्रसाद चुरचू जिला परिषद सदस्य वासुदेव करमाली झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण महतो चुरचू अंचलाधिकारी शशि भूषण सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी इंदर कुमार मुखिया प्रतिनिधि सहदेव किस्को चुरचू थाना प्रभारी इंदर रजवार चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह आगों थाना प्रभारी दल बल के साथ सहित जिले के प्रशासनिक महकमे मौजूद थे। वही पंचायत के मुखिया देवकी महतो इस कार्यक्रम में नदारद रहे ।