संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन मसलिया में शुक्रवार को ग्रामप्रधान मांझी संगठन के लोगों ने एक विशेष बैठक संघ के अध्यक्ष हरिनारायण पंडित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मसलिया प्रखंड के अधिकांश मौजा के ग्रामप्रधान, नायकी, गुड़ेत, जगमांझी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए। ततपश्चात श्री पंडित ने कहा कि गेंजर सेटेलमेंट के अनुरूप जमीन के प्रधानीजोत पर ग्रामप्रधान का नाम नहीं रहने, साबिक जमाबंदी नंबर एवं साबित रकबा में नाम नहीं रहने जैसे आदि मुद्दा को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में निर्णय लिया कि अपनी मांंगों को लेकर गेंजर सेटेलमेंट के खिलाफ 29 मई को दुमका में एक दिवसीय धरना देकर विरोध जताया जायेगा। मौके पर जिले के ग्रामप्रधान सह माझीथान समिति के अध्यक्ष रूसोराम बास्की, मानो कोल, द्वारिका प्रसाद माजि, मैनेजर हांंसदा, बाबूजन मुर्मू, सुहागिनी मुर्मू, सुशील मुर्मू, सनत मुर्मू, सीताराम राय, आमीन हेंब्रम, मनोदी टुडू, सुनीराम हेंब्रम, शिवधन मुर्मू, हिलू टुडू, संतोष साहा, कालीचरण मुर्मू, चौधरी मरांडी सहित अनेकों ग्रामप्रधान मौजूद थे।
29 मई को दुमका में गेंजर सेटेलमेंट के खिलाफ ग्रामप्रधानों ने देंगे धरना
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2so2