पोते ने रिश्ते को किया कलंकित, दादी को बनाया हवस का शिकार

दुमका। जिले में लगातार रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं घट रही है। मंगलवार की रात जहां तालझारी थाना क्षेत्र में माममुली कहासुनी में जहां पोते ने दादी की हत्या कर दी थी वहीं बुधवार की रात टोंगरा थाना क्षेत्र के इसमल्ला गांव में पोते ने सम्बन्धों को ताक पर रख कर अपनी 70 वर्षीय नानी को इस कदर हवस का शिकार बनाया है कि वह अस्पताल में भर्ती है। उसे छह टांके लगे है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए दुमका शहर में रहनेवाले एक 25 वर्षीय आरोपी पोता सुकेन पाल को गिरफ्तार कर लिया है। गुरूवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दरअसल दुमका नगर थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी में रहने वाले और डीआईजी आवास के सामने साइकिल रिपेरिंग का दुकान चलानेवाले सुकेन पाल का नानी घर टोंगरा थाना क्षेत्र पड़ता है। बुधवार को वह टोंगरा अपने नानी घर गया हुआ था। प्राथमिकी के मुताबिक बुधवार की रात करीब दादी खाना खाकर अपने घर पर सो रही थी कि उसका पोता दुमका से वहां आ गया और उसके साथ सोने की जिद करने लगा। मना करने के बावजूद वह जबर्दस्ती दादी के साथ सो गया। घर में किसी को नहीं पाकर जोर जबर्दस्ती करते हुए पोता ने दादी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ बलात्कार करने लगा जिससे वह घायल हो गयी। शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने दादी को पोते के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने आरोपी सुखेन पाल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुरूवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान पर भादवि की धारा 376 के तहत पोता सुखेन पाल को गिरफ्तार कर उसी अस्पताल में उसका मेडिकल जांच करवा कर उसे जेल भेज दिया जिस अस्पताल में उसकी करतुत के कारण उसकी दादी भर्ती और ईलाजरत है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a9kh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *