उपायुक्त के निर्देश पर ग्रीन कार्ड चावल वितरण समारोह का आयोजन

19

देवघर I उपायुक्त देवघर मंजूनाथ भजंत्री के आदेश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवघर के ज्ञापांक 943 जिला आपूर्ति दिनांक 21 /04/2023 के निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर जितेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में दिनांक 25 /04 / 2023 मंगलवार को देवघर प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में ग्रीन कार्ड चावल वितरण समारोह का आयोजन किया गया तथा सभी पंचायतों में अलग-अलग पदाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई ।ताकि ग्रीन कार्ड चावल वितरण समारोह सही ढंग से हो सके। बताते चलें कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी पंचायतों में सुबह 7:00 बजे से अनाज का वितरण किया जाना प्रारंभ किया गया ।प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर जितेंद्र कुमार यादव ने धारवाड़ीह ,अंधरी गादर ,कोकरी बाक,पुनासी ,ग्वालवदिया केनमनकाठी ,टाभाघाट , गिद्धनी, सरसा आदि पंचायतों में स्वयं निरीक्षण करने के लिए पहुंचे और अपने सामने सभी हरा राशन कार्ड धारियों को 5-5 केजी का पैकेट दिलवाया ।साथ ही सभी 23 पंचायतों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों में खोरीपानन में दिलीप यादव ,ग्वालवदिया में शशांक शेखर ,पुनासी में आशीष कुमार, अंधेरी गादर में निभा वर्मा ,झिलुआ चांदडीह में गिरधर गोपाल तिवारी, धरवाडीह में विनीत कुमार ,कोकरी बाक में सुनील कुमार ,गीधनी में सोनल ,संकरी में शिवराज, सरसा में संगीता मिश्रा ,केनमन काठी में लक्ष्मी नारायण रावत, टाभाघाट में मुकेश कुमार पांडे ,महत्तोडीहउदयपुरा में प्रमोद भगत ,संग्राम लोढिया में राजहंस पांडे ,नावाडीह में सुशील शेखर, गौरीपुर में समीर पांडे ,चांदडीह में बेबी, सातरखरपोस  में प्रवीण कुमार, बसवरिया में गणेश लाल बरनवाल, पिछड़ी बाद में राजेश्वर दास ,मसनजोरा में विजय पांडे, मानिकपुर में रतन कुमार सिंह, खसपैका में कन्हाई दास आदि कर्मी प्रतिनियुक्त थे। सबों ने अपने सामने सभी पीडीएस डीलरों से हरा राशन कार्ड धारियों को प्रति व्यक्ति 5-5 केजी चावल का पैकेट का वितरण करवाया ।बताते चलें यह सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें लाभुकों को कोई परेशानी नहीं होती है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hbye

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *