हाईवा ने छात्रा को कुचला,हुई मौत

गिरिडीह। जिले के देवघर रोड में देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो स्थित एसएसबी कैम्प के पास अनियंत्रित हाइवा छात्रा को कुचलते हुए पलट गया। घटना आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है।जानकारी के मुताबिक भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झगरुडीह गांव निवासी इस्माइल अंसारी की पुत्री सलाउन परवीन (16 वर्ष) साइकिल से ट्यूशन पढ़ने चतरो आयी थी।बताया जाता है कि छात्रा सड़क किनारे खड़ी थी।इस दौरान तेज गति से आ रहे पत्थर लदा हाइवा  छात्रा को कुचलते हुए सड़क के किनारे बने कम्पाउंड को तोड़कर पलट गया।घटना के बाद एसएसबी कैम्प के जवानों के द्वारा छात्रा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के बाद छात्रा की नाजुक स्थिति को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जबकि छात्रा की रास्ते में ही मौत हो गई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sw92

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *