बंद अंगवाली खदान में छापेमारी, आधा दर्जन अवैध सुरंगें की गयीं बंद

8

बेरमो /फुसरोI सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के बंद अंगवाली कोलियरी से लगातार हो रहे अवैध कोयला खनन के विरुद्ध मंगलवार को पेटरवार पुलिस, सीआइएसएफ व ढोरी सुरक्षा विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर बनायी गयी करीब आधा दर्जन सुरंगों को जेसीबी मशीन से भरवा दिया. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे सीसीएल ढोरी सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उइके ने कहा कि अवैध कोयला खनन को बंद करने एवं सुरंगों को भरने के लिए लगातार अभियान चलाया जायेगा. विदित हो कि पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली एवं पिछरी बंद खदान में दर्जनों सुरंग बनाकर कोयला चोरों द्वारा कोयला खनन किया जाता है. जिससे सीसीएल को लाखों रुपया नुकसान हो रहा है. बताया जाता है कि सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के अधिकारियों ने उक्त खदानों में अवैध कोयला खनन को लेकर कई बार छापेमारी की, लेकिन कोयला खनन में शामिल कोयला माफियाओं पर आज तक मामला दर्ज नहीं किया गया है, जिससे उक्त अवैध धंधे में संलिप्त लोगों का हौसला बुलंद होता जा रहा है. छापामारी की भनक कोयला माफियाओं को पहले ही लग जाती है और छापेमारी के पहले खनन करने वाले फरार हो जाते हैं. मौके पर पेटरवार थाना के एसआइ प्रफुल क़ुमार मांझी, सीआइएसएफ के इस्पेक्टर एके सिंह, एसआई आरसी सिंह, आरके वर्मा, क्राइम विभाग के आशुतोष कुमार, दीपुल कुमार, सीसीएल के एरिया सेल ऑफिसर बैजनाथ कुमार,  क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम युईके, सुरक्षा प्रभारी उमाशंकर महतो, मानिक दिगार, भोला मिश्रा, जितेंद्र रजक, अनाम वारिस, जगरनाथ साव, शंकर राम, पुनीता, शिवानी, संजू आदि लोग शामिल थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bcf4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *