तिसरी मिशन स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से लगभग आधा दर्जन घायल 

IMG-20230220-WA0043

तिसरी। तिसरी प्रखंड में मधुमक्खी द्वारा हमला से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गया। बता दें कि मिशन स्कूल के बच्चों पर सोमवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्ख्यिों के हमले में तीन छात्र व एक शिक्षिका और उसके पति जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीण और घटना की सूचना पर मौके पर दल बल के साथ पहुंचे तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने सभी घायलों को पुलिस वाहन से तिसरी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। इस दौरान शिक्षिका मोनिका हेम्ब्रोम व उनके पति फ्रेंक्लिन हेम्ब्रोम की हालत गंभीर बनी हुईं है। घटना के बाबत बताया जाता है कि स्कूल पहुंचे क्लास 6 के अमन कुमार व सचिन कुमार तथा क्लास 8 के आयुष कुमार के साथ साथ शिक्षिका मोनिका हेम्ब्रोम पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। तीनो स्कूल के क्लास से बाहर निकले थे और शिक्षिका मोनिका हेमब्रोम बाथरूम से लौट रही थी। उसी समय मधुमक्खी हमला किया। मधुमक्खी के हमला से जोर जोर से बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर स्कूल के शिक्षक सुशांत दादेल, शिक्षिका अनिशा हांसदा, ब्यूटी कुमारी बाहर की नजारा देख पहले स्कूल में पढ़ रहे सभी बच्चों के खिड़की दरवाजा बंद कर दिया। शिक्षिका मोनिका को बचाने गए पति फ्रेंकलिन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास रहने वाले पप्पू प्रजापतिए अजय प्रजापति, राजकुमार शर्मा, बिक्की शर्मा सहित दर्जनो लोग हेलमेट पहनकर कम्बल लेकर दौड़े ओर मधुमक्खी काट रहे बच्चे व शिक्षिका मोनिका व उनके पति को ढंक दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जब लूक जलाया तब जाकर मधुमक्खी भागे। घटना की सूचना मिलने पर तिसरी बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष मो. मुनीम अंसारी, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल और तिसरी मुखिया किशोरी साव हॉस्पिटल पहुंचे और इलाजरत घायलों का हाल चाल लिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xfcr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *