हथियापाथर मेंं हरिनाम संकीर्तन संपन्न

4

संवाददाता, मसलिया ( दुमका )I प्रखंंड के हथियापाथर पंंचायत के हथियापाथर लक्ष्मी मंदिर परिसर में शुक्रवार को अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन कुंजबिलास पालागन के साथ  संपन्न हो गया। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी महिला कीर्तनिया नीलाजंंन सेनगुप्ता व उनके सम्रदाय द्वारा कृष्ण लीला कीर्तन सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। ग्रामीणों की सहयोग से शुक्रवार को कुंजबिलास पालागन के पश्चात महाप्रसाद के रूप में लोगों को खिचड़ी खिलाया गया। साथ ही रंग दलों के द्वारा ग्रामीणों ने अबीर गुलाल खेलकर गांव को भक्ति मय बना दिया। कीर्तन सुनने के लिए दतियारपुर, गोड़माला, टोंगरा, मुर्गाथोल, होंजा, शादीपुर, इसमाला, हथियापाथर सहित आसपास के गांवों से लोग पहुंचे थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ilgu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *