शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा प्रखण्ड के बरमसिया के बंगाली टोला मे आयोजित दो दिवसीय कृष्णलीला का भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया. आयोजित कार्यक्रम मे प.बंगाल रामपुरहाट से कीर्तन मंडली आए हुए थे। जिसमें मुख्य रूप से गायिका अमृता चक्रवर्ती और उसके टीम द्वारा श्री कृष्ण लीला मे राधा कृष्ण के अमर प्रेम कथा का वर्णन किया गया जो श्रद्धालू सुनकर मन्त्रमुग्ध हो गये। यह कीर्तन शनिवार देर शाम शुरू हुआ जो कि रविवार को रंगदल द्वारा धुलाट के साथ संपन्न हो गया। क्रार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए बरमसिया, मोहनपुर, कुशपाहाडी, ढाका, कदमा सरायदाहा सहित कई गाँव के सैकड़ों श्रद्धालू पहुंचे हुये थे। संकीर्तन के समापन के बाद लोगों को महाप्रसाद के रूप मे खिचड़ी का महाभोग खिलाया गया और लोगों के बीच वितरण किया गया। महाप्रसाद वितरण के उपरांत गाँव में घूम-घूम कर रंगदल द्वारा नाचते गाते लोगों को रंग अबीर लगाया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण मंडल, सुनील मंडल,रंजीत मंडल ,अजीत मंडल, साधन नंदी, शिबू मंडल, कृष्णा मंडल, दीपक चक्रवर्ती, संतोष दत्ता ,मनोज दास और तपन महतो,सुकुमार पाल, असित दत्ता, जयदेव माल और राकेश माल सहित आदि लोगो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
बरमसिया में हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन , काफी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालू
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yk09