हजारीबाग झामुमो जिलाध्यक्ष निलंबित

3

हजारीबाग। हजारीबाग झामुमो जिलाध्यक्ष पर लगी गम्भीर आरोप की तीन सदस्य कमेटी जांच  करेंगी जिसमें झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार झामुमो के वरिष्ठ नेता केंद्रीय समिति सदस्य सह झारखंड सरकार के राज्य समन्वय समिति सदस्य फागु बेसरा, केंद्रीय समिति सदस्य कमलनयन सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव बेदिया को जिम्मेवारी सौंपी गई है।हजारीबाग झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव पर लगी गंभीर आरोपों का जांच करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमेटी द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच करने का आदेश दिया गया है। जो 10 दिनों के अंदर जांच कर यथा स्थिति से अवगत कराने का काम करेंगी। ज्ञात हो कि हजारीबाग जिला के झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव पर एक महिला द्वारा यौन शोषण एवं 11लाख रुपए नगद लेने कि मामला बिष्णुगढ थाने में दर्ज करवाई गई। वही महिला द्वारा आरोप लगाया गया है, कि शंभू लाल यादव हजारीबाग से रामगढ़ जाने के क्रम में अनेकों बार उस महिला से मुलाकात करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। यह खबर सुनते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सक्रिय हो गई हैं ,और हजारीबाग झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9fbr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *