समाज सेवा में निरंतर प्रयासरत अस्तित्व फाउंडेशन के तरफ से निसूल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा संस्था के संस्थापक राजू मिश्रा ने बताया कि मेदांता हॉस्पिटल पटना के सहयोग से एंबुलेंस के साथ साथ मेडिकल टीम और डॉक्टर्स की टीम लोगो का निशुल्क जांच करेगी वही अखंड नेत्रालय से अमित कुमार ने जानकारी दी की वही नेत्र का भी निशुल्क जांच किया जाएगा वही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा नौबतपुर के तरेत मठ में 13 से 17 मई तक होने वाले हनुमंत कथा आयोजन मे प्रतिदिन तीन लाख से ज्यादा लोगो के पहुंचने का अनुमान अयोजन कर्ताओं ने लगाया है। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई भी परेशानी नहीं हो इसके लिए हर अस्तित्व फाउंडेशन की टीम के द्वारा संभव प्रयास की जा रही है।
हनुमंत कथा के लिए तीन लाख वर्गफिट में पंडाल बनाया गया है।
वहीं, गाडियों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 लख वर्ग फिट में पार्किंग त्यार किया जा रहा है।
यह बाते मंगलवार को कार्यक्रम के संरक्षक रिटायर्ड डीआईजी अरविंद ठाकुर , अध्यक्ष केके शाश्वत और सचिव शशि शेखर ने कही।
उन्होंने बताया की गर्मी को देखते हुए पंडाल में कूलर, पंखा की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई है। लगभग 40 काउंटर से श्रद्धालुओं के लिए प्रशाद का वितरण किया जाएगा। वही अस्तित्व से राजू मिश्रा ने बताया कि आज बिहार मेडिकल हब बनता जा रहा है पड़ोसी राज्य समेत पड़ोसी देश के लोग यहां इलाज कराने आते हैं और अस्तित्व के साथ ये सारे मेडिकल टीम जमीनी स्तर पे हर संभव लोगों की मदद कर रहे और सारे डॉक्टर द्वारा काफी लोगों की मदद की जा रही है, आज उन लोगों असहाय मरीजों का निशुल्क इलाज करते है, ये सारे निस्वार्थ सेवा के लिए ही डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है और हमें यह बताते हुए गर्व है कि बिहार के प्रतिभावान डॉक्टर अस्तित्व के साथ जुड़ के हर जगह अपनी सेवा दे रहे बिहार राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं वही दूसरे तरफ कृति दुबे ने बताया कि साथ ही बिहार में बसे प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा लगातार अपने काम के अलावा निशुल्क इलाज और समय-समय पर लोगों को जागरूक भी करते आ रहे है है जिससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं! वही मेदांता टीम के तरफ से अभिमन्यु जी का कहना हैं कि चिकित्सकों द्वारा किए गए व्यापक कार्य एवं सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि उस विविधता से जिस तरह चिकित्सकों ने संगठित होकर बिहार समेत देश की सेवा की उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है ! बिहार के डॉक्टर हैं वह समाज के हर लोगों के हित में सोचते हैं और हमेशा सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं जब भी उन्हें मौका मिलता है निशुल्क कैंप करते हैं ,इलाज और ऑपरेशन करते हैं ! और अभिमन्यु जी ने बताया कि अस्तित्व ke के साथ जुड़ के और लोगो को सेवा दे पा रहे सरकार के द्वारा चलाए जाने वाले कई योजना का लाभ भी मरीजों को आज मिला है!