जनहित में आपातकालीन सेवा को रखा गया जारी
देवघर। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य शाखा के आवाहन पर गुरुवार को अनुबंध कर्मचारियों के समर्थन में आहूत राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम पूरे राज्य में प्रभावी रह। वहीं झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के देवघर शाखा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में पूरे जिले में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें सभी नियमित कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे सिविल सर्जन कार्यालय में कामकाज पूरी तरह प्रभावी रहा। देवघर के सदर अस्पताल, यक्ष्मा अस्पताल, कुष्ठ अस्पताल, एआरटी सेंटर सहित अनुमंडल अस्पताल मधुपुर व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण सहित ओपीडी एवं सभी कार्य पूर्णरूपेण बाधित रहा। सिविल सर्जन के कड़े रुख के बावजूद सिविल सर्जन कार्यालय सहित पूरे जिले के सभी नियमित कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर कार्य बहिष्कार में भाग लिया। आज के कार्यक्रम को झासा सहित पीएमयू सहित स्वास्थ विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी यूनिट का समर्थन रहा। सिर्फ जनहित को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा गया। कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सदर अस्पताल में कार्यरत एसआरएल सहित अन्य निजी संस्थानों में भी सिर्फ आपातकालीन सेवा ही जारी रहा। सदर अस्पताल देवघर के सभी ओपीडी में डॉक्टर को नहीं बैठने दिया गया। महिला ओपीडी में भी कार्य बाधित रहा। सदर अस्पताल के कार्यालय सहित सभी वार्ड में कार्यरत एएनएम, जीएनएम, पारा मेडिकल कर्मी, लिपिक सहित सभी अनुबंध नियमित आउटसोर्सिंग एवं चिकित्सा पदाधिकारियों का भी नैतिक समर्थन दिया। इस बंदी की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने जिले में कार्यरत सभी पदाधिकारियों, नियमित कर्मचारियों, प्रोग्राम यूनिट के सदस्यों अन्य सभी अनुबंध कर्मियों एवं पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हार्दिक आभार प्रकट किया है। आज के बंदी से पूरे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई। रांची राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के परियोजना निदेशक स्वयं अनशनस्थल पर आए फिर एक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता किया और अपर मुख्य सचिव से मिलने के लिए प्रतिनिधि को भेजने की बात कही। आज के आंदोलन के बाद विभागीय सरगर्मी काफी बढ़ गई है। वहीं श्री मिश्रा ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ विभाग द्वारा अनुबंध कर्मियों के बातों को मानते हुए इनके आंदोलन को समाप्त नहीं कराया गया तो इन के समर्थन में राज्य के सभी नियमित कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे।
वही एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ तथा अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ के संयुक्त आवाहन पर 17 जनवरी से राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आज भी जारी रहा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/le5l