बेरमो। झामुमो फुसरो नगर समिति के अध्यक्ष दिपक महतो एव सचिव अनिल रजवार ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची जाकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा योजनाओं का लाभ जरूरतमंद अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बढ़चढ़ काम करे।कहा कि संगठन मजबूती सर्वोपरी है। कहा कि राज्य के विकास के लिए काम करे। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष धुन्नु हासदा, युवा नेता भोलु खान एव नगर उपाध्यक्ष टेकनारायण महतो आदि मौजूद थे।