हेमंत सोरेन ने केरल के सीएम से  की शिष्टाचार भेंट, पर्यटन के विकास पर हुई चर्चा

16_01_2023-hemant_soren_meets_pinrayi_vijayan_23298011
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से तिरुवनंतपुरम में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर दोनों राज्‍यों के मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों राज्य के मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने केरल के तर्ज पर झारखंड के पर्यटन को विकसित करने में सहयोग करने का आग्रह किया। केरल के पर्यटन सचिव के एस श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष केरल के पर्यटन को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री पी ए मुहम्मद रियाज, केरल के मुख्य सचिव डॉ वी पी जॉय एवं अन्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v4j3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *