रुबिका की हत्या के विरोध में  हेमंत सोरेन का फूंका पुतला

IMG-20221221-WA0001
पाकुड़।  पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर प्रखण्ड में मंगलवार को भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोगेश टुडु के नेतृत्व में लिट्टीपाड़ा के तिलकामांझी चौक में साहिबगंज के बोरियों में हुए पहाड़िया युवती की निर्मम हत्या के विरोध में जुलूस निकाला साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा नेता के एसटी मोर्चा संथाल परगना प्रभारी ताला मरांडी ने कहा की राज्य में हत्यारा, गुण्डा जैसी असामाजिक तत्व है जो बेलगाम हो गया है। ये सरकार झारखंड के अमन चैन को बहाल करने में पूरी तरह विफल है ।इसका सबूत बोरियों में जो पहड़िया युवती रुबिका पहाड़ीन की है ये मामला सरकार की तुष्टिकरण की हद है। आज इतना बड़ा घटना होने के वाबजूद भी सरकार की तरफ से जो कड़ी संवेदना व्यक्त की जानी चाहिए ये भी उस दल के नेता ने नही की है । भाजपा सरकार से मांग करती है कि इस तरह के घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के विरुद्ध कड़ी से कड़ी करवाई करे एवं इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाए एवं सभी दोषी लोगो को फांसी की सजा दी जाएं। मौके पर भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन, बाबूधन मुर्मू, दानियल किस्कू, अमृत पांडे, सुफल मरांडी, साहेब हांसदा, शिवप्रसाद पहाड़िया, कीस्टु सोरेन, दुर्गा मरांडी, जामू मरांडी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। महेशपुर में बीजेपी ने सीएम का पुतला किया दहन। वही महेशपुर के धनुषपूजा चौक में भाजपा एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता ने सीएम हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया, और रबिका पहाड़ीन के हत्यारा दिलदार अंसारी को फांसी देनी की नारा लगाया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मदन बाबू पहाड़िया, जिला महा मंत्री शिशु भूईमली, दिनेश पहाड़िया, मधु पहाड़िया, साबूज पहाड़िया, राजेंद्र मरांडी, जयदेव मण्डल, कालू मण्डल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6o7h

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *