हाईकोर्ट ने पंजाब ड्रग पर 3 लिफाफे खोले,सी एम भगवंत मान ने जानकारी दी, बोले- सरकार के पास पहुंच गए हैं, बड़े एक्शन के लिए तैयार रहें

0007
चंडीगढ़,। पंजाब में ड्रग्स एक गंभीर समस्या है और एक बड़ा मुद्दा भी। पंजाब में आती-जाती सरकारों के बीच ड्रग्स को लेकर कड़ी कार्रवाई और नौजवानों को बचाने की मांग उठती रही है। फिलहाल, अब पंजाब की मौजूदा आप सरकार इस ओर बड़ी कार्रवाई करेगी।
दरअसल, सी एम भगवंत मान ने जानकारी दी है कि हाईकोर्ट द्वारा पंजाब ड्रग्स पर खोले गए तीन लिफाफे सरकार के पास पहुंच गए हैं। अब ड्रग्स के दाताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान ने कहा कि, ड्रग्स रिपोर्ट के ये तीन लिफाफे सालों से बंद पड़े थे।
सीएम मान का ट्वीट:
सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा- ”पंजाब में ड्रग्स के मामलों से संबंधित कई साल से बंद पड़े माननीय हाईकोर्ट द्वारा खोले गए तीन लिफ़ाफ़े सरकार के पास पहुँच गए हैं… पंजाब की जवानी को नशे से बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी.. हम पंजाब के युवाओं को सफेद नशे में बर्बाद नहीं होने देंगे।”
पंजाब में दीमक की तरह नौजवानों को खा रही ड्रग्स:
बतादें कि, पंजाब के नौजवानों को ड्रग्स ने बर्बाद कर दिया है। पंजाब में एक बड़ी संख्या नौजवान ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। वह इसके आदी हैं। पंजाब में ड्रग्स ठीक उसी तरह नौजवानों को निगल रही है जिस प्रकार दीमक किसी चीज में लगने के बाद उसे खत्म कर देती है। ड्रग्स के चलते अब तक न जाने कितने परिवारों के नौजवान बेटे मौत के मुंह में समा गए हैं और यह सिलसिला अभी भी रुक नहीं रहा है।
ऐसे बेटों की माएं कलेजा पीटती रह जाती हैं। लेकिन पंजाब में ड्रग्स का कारोबार खत्म नहीं होता। नौजवानों को ड्रग्स की सप्लाई होती है। उन्हें लत लगाई जाती है। उसने गलत काम कराए जाते हैं। बहराल पंजाब में ड्रग्स एक गंभीर मुद्दा है। पंजाब में सरकारें तो कई आई हैं लेकिन इस ओर कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए। अगर ऐसा चलता रहा तो आने वाले समय में पंजाब की हालत बड़ी भयावह होगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6w86

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *