टूट रही है आश और विश्वास,आखिर कब होगा निगम और निकाय चुनाव

देवघर I नगर निगम और निकाय चुनाव नहीं होनें से निवर्तमान और संभावित प्रत्याशियों में अब आक्रोश दिख रहा है और सभी राज्य सरकार से मांग कर रहें हैं,जब सभी निकाय और निगमों का कार्यकाल खत्म हो चुका है,बावजूद आखिरकार चुनाव क्यों नहीं करवाया जा रहा है?बताते चलें कि आरक्षण के मुद्दे को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है।वहीं संभावित प्रत्याशियों में भी अब उदाशीनता दिख रही है वैसे कुछ एक मेयर,उपमेयर और वार्ड पार्षदों के संभावित प्रत्याशी और समाजसेवी लगातार अपने अपने वार्डों में लोगों की सेवा में भिड़े हुए हैं और इतना ही नहीं वर्तमान में भी वार्ड की समस्याओं को लेकर निगम कार्यालय पहुंच रहें हैं और अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान में भी करवा रहें हैं।वैसे मेयर पद के संभावित प्रत्याशी और निगम क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सूरज झा की सेवा निरंतर जारी है और इनके नक्शे कदम पर वार्ड संख्या 8 के समाज सेवी राजीव कुमार उर्फ़ राधे भी लगातार अपने वार्ड की समस्या को लेकर जिला के उपायूक्त सहित नीगम के आयुक्त तक पहुंच रहें हैं और समाधान की पहल भी कर रहें हैं।वहीं राजीव कहते हैं चुनाव हो जाती तो लोगों के समस्या को समाधान करना और करवाना आसान हो जाता है।वहीं श्री सुरज झा ने कहा कि नीगम और निकाय चुनाव तुरंत करवाने की जरूरत है इस विषय पर में राज्य के मुखिया से भी बात करूंगा।बहरहाल अब लोगों को चुनाव का इंतज़ार है देर होने से उनकी आश और विश्वास दोनों टूटती दिख रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9gc9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *