हेमंत सोरेन ने चुनाव के दौरान जो वादे किए, उसमें लागू कितना क्या : शिक्षानंद मुर्मू

7
8

गोपीकांदर। गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार स्थित फुटबॉल मैदान में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कमेटी द्वारा कार्यकारिणी समिति की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के संचालक मनोज सिंह हुए शामिल। बैठक की शुभारंभ श्यामा मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर की गई। सभा का संचालन महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता चुंडा हेम्ब्रम और इलियास हांसदा के द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते लिट्टीपाड़ा विधानसभा के कोर कमिटी के सदस्य सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने झामुमो सरकार की नाकामी पर जमकर बरसे। उन्होंने एक-एक कर वर्तमान झारखंड सरकार की गलतियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व हेमंत सोरेन ने दर्जनों वादें की लेकिन लागू कितना क्या। उन्हें जनता के बीच आकर अपने चुनावी वादे को पढ़कर सुनाना चाहिए। हेमंत सोरेन ने चुनाव के दौरान किये गए एक भी वादे पूरे नहीं किये। आज इसी का नतीजा है कि राज्य में युवाओं को नोकरी से वंचित होना पड़ा है। भाजपा सरकार ने जिस पोषण सखी और उज्जवला दीदी को बहाल कर आंगनबाड़ी को मजबूत बनाया था, आज सभी को काम से निरस्त कर दिया। हालात यह है कि एएनएम कर्मी लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन मांग पूरी नहीं हो रही है। आंदोलन के बाउजूद भी सरकार की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जिस प्रकार नियोजन नीति एवं स्थानीय नीति को निरस्त कर दिया है ओर मामले में कोई पहल नहीं किया जा रहा है।  झामुमो सरकार के कारण प्रदेश के युवा वर्ग सभी बेरोजगार पड़े है। उसका उम्र जा रहा है और उम्र जाने के कारण आने वाले समम में वह नौकरी से वंचित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद के साथ माता-पिता ने जो सपना देखा है, कही ना कही वह सपना चूर हो रहा है। मौके पर उपस्थित लिट्टीपाड़ा विस के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी दानियाल किस्कू ने भी वर्तमान सरकार की गलतियों को लोगों को गिनाया और शिक्षा, सुखाड़, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लोगों के समक्ष रखा। साथ ही साथ उन्होंने ने 1932 के खतियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार जिस कारण लोगों को धोखा दे रही है कोई नियोजन नीति तैयार नहीं हो रही है। अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो हमलोग ऐसा नियोजन नीति तैयार करेंगे जिसे किसी भी वर्ग के लोगों को कोई तकलीफ नहीं होगी। इसी बीच मंडल अध्यक्ष नकुल साह, जिला मंत्री मैनो मुर्मू, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश सिंह, प्रखंड महामंत्री गोपाल मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय भगत, गणेश राय, मितुल कुमार दास, कैलाश मंडल, भुनेश्वर राय, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xigq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *