हनुमान जयंती पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा

3
4

जामा I जामा प्रखंड स्थित माँ इनदुमयी आश्रम में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर गुरुवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें टेम्पू में भगवान हनुमान और शिव-पार्वती, माता दुर्गा की प्रतिमा थीं जिसमें माँ इन्दुमयी आश्रम के मठाधीश सह पंचायत समिति सदस्य राजीव शर्मा (छोटू बाबा) ने बताया कि शोभायात्रा में दो सौ बाईक और ग्यारह चारपहिया वाहन और दर्जनों टेम्पू के साथ सैकड़ों हनुमान भक्त जय श्री राम का नारा लगा रहे थे। मंदिर प्रांगण से निकलकर माठाचक गांव होते हुए महारों पहुंची वहां हनुमान भक्तों के द्वारा शर्बत और पानी की व्यवस्था की गई थी तत्पश्चात शोभायात्रा महारों से जामा चौक और रास्ते में पड़ने वाले सभी हनुमान मंदिर में प्रसाद और माला चढा़या गया और जामा चौक से शोभायात्रा पुनः लकडा़पहाडी़ मंदिर से होते हुए लगवन गांव जाकर भुरभुरी पुल होते हुए बारापलासी पहुंची और वहां भी हनुमान भक्तों ने शर्बत पिलाया और फुल का बरसात कर स्वागत किया वहां हनुमान मंदिर में आरती कर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंच कर आरती कर शोभायात्रा समाप्त हुई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c147

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *