देवघर। मंगलवार को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत, व्यावसायिक प्रशिक्षक आईटी, सोनू कुमार और मीडिया प्रशिक्षक ओंकार नाथ झा के संयुक्त निर्देशन में, आर मित्रा विद्यालय के सैकड़ों छात्रों को, झारखंड गवर्मेंट टूल्स रूम, आई टी आई जरदहा,दुमका का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय प्रधान कार्तिक प्रसाद तिवारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर भ्रमण टूर को रवाना किया। इस व्यवसायिक भ्रमण में, छात्रों ने लघु उद्योग से संबंधित विभिन्न प्रकार के टूल्स और मशीनरी के बारे जानकारी प्राप्त किया।
इस शानदार भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर मित्रा के शिक्षक श्रीकान्त जयसवाल, रूपेश कुमार तथा अरविंद राज जजवाड़े की भी मुख्य भूमिका रही।