गिरिडीह। पेयजल समस्या को लेकर आज भाकपा माले ने चार पांच जगहो में क्षेत्र भ्रमण किया।बता दें कि गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की पहल पर दो टैंकर पानी और उपलब्ध कराया गया।जहां कि पहले चार टैंकर ही जनता के लिए जा रहे थे।वहीं श्री सिन्हा ने बताया कि छ नंबर वार्ड में जल्द लग रहा है पाईप,जिससे लगभग हजार घर प्रभावित थे।जिसके लिए भाकपा माले ने द्वारा अनवरत आंदोलन किया गया था। भाकपा माले के विधानसभा प्रभारी ने कहा कि नगरनिगम क्षेत्र के वार्ड एक से पांच,6 से 11,12 से 36 वार्ड तक कही भी नगरनिगम से सुबह शाम पानी नही मिलता है। जबकि टेंडर लेने वाले सुबह शाम पानी देने का बिल बनाते हैं। नगरनिगम में 36 वार्ड पार्षद रहते है 5 साल,एमएलए और एमपी के अलावा कई अधिकारियों की नजर नगरनिगम में होती है,किंतु दो टाईम का पानी नही दे पाते हैं।इसका विरोध भाकपा माले लगातार करता है,भाकपा माले आंदोलन कर के सारी सुविधाओं को दिलाता है। कोलडीहा,6 नंबर,शास्त्री नगर,आजाद नगर,बरवाडीह के अलावा 36 वार्ड में लोग पानी के लिए चार पांच किलोमीटर तक भटक रहे हैं, महिला और बच्चे परेशान है,बुजुर्ग तबाह है। श्री सिन्हा ने कहा कि भाकपा माले यदि पावर में आता है तो,सिस्टम को दुरुस्त करेगा,जनता जिन जिन पार्टियों को वोट देती है उनके नुमाइंदे सिर्फ पांच साल में दर्शन देते है।जनता की मूलभूत सुविधाओं पेयजल के लिए उन पार्टियों का कोई आंदोलन आज तक नही देखा गया है। अगला गर्मी में यह समस्या नहीं रहे, इसलिए अभी से नगरनिगम लग जाय तब ही सब कुछ संभव है। वरना यही हाल होने वाला है,गिरिडीह में इतना चानक है उससे पानी शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र मुफ्फसिल क्षेत्र को दिया जा सकता है। किंतु फिल्टर करके पानी देने का प्रावधान है यह भी संज्ञान में रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि माले सिर्फ गर्मी में ही नहीं अन्य दिनों में भी पेयजल के लिए नगरनिगम को याद दिलाते रहेगा।
मैं असली राजनीति करने आया हूं,चुनावी राजनीति तो एक महीने किए जाते हैं: राजेश सिन्हा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/utne