रक्सौल से रामगढ़वा-सुगौली होते हुए पूर्वी चंपारण पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की मांग को लेकर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं श्लोक कुमार के द्वारा तीन दिनों से भूख हड़ताल जारी है। तकरीबन 60 घंटो से ज्यादा समय से भूख हड़ताल पर बैठे रंजीत सिंह ने बताया कि जब तक रक्सौल से ट्रेन का परिचालन नही होगा तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल पर बैठे रंजीत सिंह व श्लोक कुमार की स्वास्थ्य जांच समय-समय पर की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों हड़तालियों की बीपी कम होती जा रही है। दूसरी तरफ इंटरसिटी ट्रेन परिचालन को लेकर भूख हड़ताल में शहर कुछ सम्जसेविज, नेता एवं युवाओं का समर्थन भरपूर मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जब इंटरसिटी ट्रेन रक्सौल से भाया रामगढ़वा-मोतिहारी होकर पाटलिपुत्रा तक जाती थी, उसे बंद कर मोतिहारी से चलाना यह सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। यह ट्रेन से छात्र, जिला मुख्यालय जाने वाले लोगों के लिए लाइफलाइन था। बावजूद ट्रेन जो कोरोना के समय बंद हुआ उसे अभी तक नही चलाया गया। भूख हड़ताल पर बैठे रंजीत सिंह ने कहा कि सरकार हमे ट्रेन दे या कफन दे। ट्रेन का परिचालन होगा तो भूख हड़ताल तोड़ेंगे, नही हो यही भूख हड़ताल जारी रख हम दोनों यही जान दे देंगे।
इंटरसिटी एक्सप्रेस की मांग नहीं तो ट्रेन दो नहीं तो कफन दो : रंजीत सिंह
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5rdc