देवघर I इग्नू के स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के शिक्षार्थियों को यह सूचित किया जाता है कि जुलाई- 2023 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बिना किसी विलंब शुल्क के 15 जून, 2023 से बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा यह सराहनीय कदम शिक्षार्थियों को ऑनलाईन पुनः पंजीकरण फॉर्म भरने में हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इच्छुक शिक्षार्थियों से यह आग्रह है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्रातिशीघ्र द्वितीय / तृतीय वर्ष के लिए पुनः पंजीकरण हेतु ऑनलाईन आवेदन करें। लिंक इग्नू की वेबसाईट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। पुनःपंजीकरण में शुल्क अदायगी के पश्चात् पुनः पंजीकरण सुनिश्चित न होने पर csrc@ignou.ac.in में ई-मेल कर सकते हैं। यदि किसी शिक्षार्थी ने अपना मोबाईल नं० परिवर्तन किया हो तो वे क्षेत्रीय केन्द्र को ई-मेल द्वारा सूचित करें अन्यथा उनके पंजीकरण में समस्या आ सकती है।