अवैध कारोबार हरगिज़ नहीं होगी बरसात : सामाजिक रोहित कुमार
गिरिडीह। कांग्रेस युवा विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो एवं सामाजिक कार्यकर्ता रोहित कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला,बालू एवं मछली के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग स्थानीय पुलिस प्रशासन से की है। साथ ही कहा कि ऐसे धंधों का संचालन होने से जहां राजस्व की हानि होती है वहीं क्षेत्र और राज्य की बदनामी हो रही है। जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है सूत्रों की माने तो डुमरी प्रखंड में जोरो से अवैध कोयला बालू का उठा क्षेत्र में जोरों से फल फूल रहा है। इधर शाम होते ही कोयले माफियाओं, टैंपू ओमनी पिकअप व ट्रक के माध्यम से बड़े पैमाने में अवैध कोयला का उठाव रात भर जारी रहता है। लेकिन इस और पुलिस प्रशासन की कोई नजर नहीं पड़ रही है वही ताज्जुब की बात यह है कि प्रतिदिन 3:00 बजे सुबह बराकर की ओर से बालू लोड करा रहे ट्रैक्टरों से के बी रोड के समीप से अवैध बालू तस्करों से मनमानी पैसे की वसूली भी हो रही है। वहीं अवैध बालू का कारोबार क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी है। जिससे प्रतिदिन सरकार के राजस्व का लाखों लाख में नुकसान हो रहा है फिर भी ना जाने क्यों वरीय पदाधिकारी मोन है। वही युवा समाजसेवी रोहित कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारी की इसकी सूचना दी गई है। लेकिन ना जाने क्यों वरीय अधिकारी अनजान बन बैठी है। अगर वरीय पदाधिकारी इस और पहल नहीं करती है तो हम सभी युवा बाध्य होकर एक बड़े आंदोलन का रूपरेखा तैयार करेंगे। और आंदोलन करने में बाध्य होंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/snsl