भोक्ताडीह मे पथ्थर का अबैध उत्खनन कर माफिया काट रहे है चांदी,पुलिस प्रशासन बने हुए है मुखदर्शक

1

मसलिया I दुमका जिले के मसलिया अंचल क्षेत्र के बड़ाडूमरिया पंचायत अंतर्गत भोक्ताडीह से कपसियो जानेबाले रास्ते मे जोरिया के पत्थरों में इनदिनों पथ्थर माफिया का काल करतूत बेलगाम कायम है।जिस पर न तो पुलिस का नजर है,और न ही अंचलाधिकारी का।जिसके कारण माफिया भी वेखोप होकर अपना काले कारनामे को चला रखे है।आपको बता दे कि  जिले मे पत्थर उत्खनन का शक्त माना है।इसके बाबजूद पत्थर कि अवैध खनन बदस्तूर जारी है।ऐसे में इन खनन माफिया ने पहाड़ों की चोरी-छिपे खुदाई के बाद नदियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अब हालत यह है कि जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह शिला नदी में माफ़िया बड़े बड़े चट्टानों को विस्फोट कर पत्थर और बोल्डर निकाल रहे। इन पत्थरों और बड़े बोल्डर को ये माफिया क्रशर और अन्य पत्थर कारोबारियों को बेच लाखों की कमाई कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार शिला नदी पर सालों से पत्थरो का यह कारोबार बेरोकटोक चल रहा है।आपको बताते चले कि अवैध खनन में उपयोग हो रहे विस्फोटक पर्दाथ से पुलिसिया तंत्र पर सवाल खड़े हो रहे है।जबकि लगातार अवैध पत्थर उत्खनन का धंधा बेखौफ जारी है।इससे सरकार को हर मीने लाखों का राजस्व घाटा लग रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zlv9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *