चालान की आड़ में चल रही है अवैध बालू लोड ट्रैक्टर

सारठ थाना क्षेत्र से सीधे सोनारायठाडी थाना क्षेत्र होते हुए दुमका जिला कर रही है प्रवेश, प्रशासन मौन

IMG-20230118-WA0112
सारठ।  इन दिनों बालू माफिया के द्वारा चालान के आड़ में चला रहा है अवैध बालू लोड ट्रैक्टर। हर रोज दिन रात सैकड़ों की संख्या में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर सारठ थाना क्षेत्र के कई घाटों से देवघर सारठ मुख्य मार्ग एनएच 114 होते हुए सोनारायठाडी थाना क्षेत्र पारकर दुमका जिला प्रवेश कर मोटे मोटे रकम में बालू बेचा जा रहा है। पुलिस प्रशासन मौन धारण कर बैठे हुए हैं।  जिसके चलते आए दिनों राजस्व काफी घाटे में जा रही है। बता दें की इन दिनों सरकार के द्वारा कई बालू घाटों को चालू किए हैं लेकिन बालू माफिया के द्वारा दिन में एक बार चालान कटा कर दिन रात अवैध बालू चला रही अधिकतर ट्रैक्टर बिना नंबर के होते हैं और सड़कों पर इतनी तेज गति से दौड़ती है जो की कभी भी बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pxpz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *