बालासोर ट्रेन दुर्घटना में गोड्डा जिले के 2 की ही मौत 3 जख्मी को जिला प्रशासन के सहयोग से लाया गया

2
2a

गोड्डा, प्रतिनिधि I गोड्डा जिले से 2 मृत एवं 3 घायल व्यक्तियों को  बीती सोमवार  की देर शाम को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल, गोड्डा लाया गया। साथ ही एक अन्य घायल व्यक्ति उमाशंकर पंडित, पीरपैंती, भागलपुर को भी उनके परिजनों से संपर्क कर उनके गांव भेजा गया। सदर अस्पताल , गोड्डा  में पोस्टमार्टम के पश्चात मृत व्यक्तियों बच्चो मिस्त्री ,प्रखंड महागामा एवं मोहम्मद शमशाद , प्रखंड मेहरमा के पार्थिव शरीर को संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उनके गांव में जाकर परिवारजनों को सौंपा गया और अंतिम संस्कार कराया गया। शोकाकुल परिवारों को हर संभव सरकारी सहयोग देने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।वहीं बालासोर ट्रेन हादसे में घायल ठाकुरगंगटी प्रखंड के रहने वाले राजीव पंडित, मिथुन कुमार पंडित एवं मुकेश पंडित तथा पोड़ैयाहाट प्रखंड के रहने वाले गोपाल मिर्धा और अंजू देवी को सदर अस्पताल ,गोड्डा  से उनके गांव में स्थित निवास स्थान तक पहुंचाया गया। इस मौके पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा घायलों को हरसंभव सरकारी सहयोग देने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1jb4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *