दिल्ली में दरिंदगी की हद पार- लड़की को 10-12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया, लड़की की मौत

नयी दिल्ली। नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। उसके कपड़े तक फट चुके थे। लहूलूहान युवती सड़क पर पड़ी रही और दम तोड़ दिया। उसका शव बिना कपड़ों के सड़क पर मिला था। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि हम जल्द ही मामले की जांच पूरी कर लेंगे और रिपोर्ट कोर्ट को सौंप देंगे। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट ने उनको 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। हादसे की टाइमलाइन को मैप किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 10-12 किलोमीटर तक लड़की को कार से घसीटा गया। स्पेशल सीपी ने कहा कि आरोपी नशे में थे या नहीं, इसकी जांच के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबूत जुटा रहे हैं और आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे ।उन पर धारा 274, 304, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए 5 आरोपियों में से गाड़ी दीपक खन्ना चला रहा था। गाड़ी में मिथुन, कृष्ण, अमित खन्ना और मनोज बैठे हुए थे।जब लड़की को घसीटे जाने के को लेकर सवाल किया गया तो हुड्डा ने कहा कि एक्सीडेंट के बाद लड़की की बॉडी कार में फंस गई थी। गाड़ी मोड़ते वक्त लाश सड़क पर गिर गई।

सीएम केजरीवाल ने कहा- बेहद शर्मनाक घटना
सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने सुल्तानपुरी की घटना को बहुत दुर्लभतम बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि समाज किस ओर जा रहा है। मुझे पता चला है कि पोस्टमॉर्टम चल रहा है। उन्होंने इसे ‘बेहद शर्मनाक’ घटना करार देते हुए आरोपियों को सख्त सजा या फिर फांसी देने की मांग की है।

किसी और की कार चला रहे थे युवक
कार का पता कर उसे अवंतिका से बरामद कर लिया। कार मालिक ने बताया कि विजय विहार का रहने वाला एक परिचित युवक उसकी कार लेकर गया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार सवार पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

नशे में धुत्त थे युवक, तेज आवाज में चला रहे थे गाना
पुलिस को दिए बयान में आरोपितों का कहना था कि वे शराब के नशे में धुत थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार के नीचे युवती के फंसे होने का पता नहीं चल पाया। युवती शादी समारोह में काम करती थी। देर रात में वह किसी रिश्तेदार की जन्मदिन पार्टी में शरीक होने के बाद स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8qgp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *