इचाक थाना में नव पद स्थापित आई पी एस कुमार शिवाशीष को सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंट कर ओपचारिक मुलाकात की

1

 इचाक I इचाक थाना में नव पद स्थापित आई पी एस कुमार शिवाशीष को सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंट कर ओपचारिक मुलाकात की।इस अवसर पर ओम प्रकाश मेहता ने थाना क्षेत्र की समस्याओं पर प्रशिक्षु आई पी एस का ध्यान आकृष्ट कराया खासकर क्षेत्र में नव युवकों में बढ़ रही नशा खोरी के प्रति अवगत कराई ।थाना क्षेत्र की जनता को आपसे काफी उम्मीद जगी है की आपके नेतृत्व में क्राइम में कमी आयेगी।इस पर प्रशिक्षु आई पी  एस कुमार शिवाशीष ने कहा की पूरी तरह से क्राइम पर सबों के सहयोग से काबू पाया जाएगा और जनता की समस्या के प्रति हमेशा खरा उतरूंगा।  इस अवसर पर मुख्य रूप से हिंदू युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मेहता नरेश प्रसाद मेहता बंशी मेहता आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tee9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *