जरमुंडी में बीईईओ ने शिक्षकों को दिए निर्देश, कहा नियमानुसार करें विद्यालय का संचालन

बीईईओ ने कहा कार्यों में कोताही बरतने पर शिक्षकों की रोक दी जाएगी वेतन

बीआरसी में बीआरपी, सीआरपी के साथ बीईईओ ने की बैठक

IMG-20230206-WA0103
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में प्रखंड के सभी संकुल साधन सेवी एवं प्रखंड साधन सेवी की एक बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहम्मद जमालुद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी संकुल साधन सेवी (सीआरपी) को शिशु पंजी सर्वे का कार्य दो दिनों के अंदर हर हाल में पूर्ण करने, विद्यालयों के पोषक क्षेत्र के अंतर्गत सभी घरों का हाउसहोल्ड सर्वे करने, जिन विद्यालयों में रंग रोगन नहीं किया गया है व पोशाक वितरण नहीं किया गया है वैसे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन एवं मानदेय बंद करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बीईईओ मोहम्मद जमालुद्दीन ने सभी सीआरपी को शिशु पंजी सर्वे का कार्य दो दिनों के अंदर हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अपने संकुल के सभी विद्यालयों के पोषक क्षेत्र अंतर्गत हाउस होल्ड सर्वे हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। भारत सरकार के बजट के लिए यह शिशु पंजी बहुत ही अहम भूमिका निभाती है। अभी तक जिन विद्यालयों में रंग रोगन नहीं किया गया है। पोशाक वितरण नहीं किया गया है। किटस का वितरण नहीं किया गया है, वैसे विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन एवं मानदेय और बंद करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों का ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति हर हाल में दर्ज करने का निर्देश दिया गया। जिन विद्यालयों में समयानुसार ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती है, वैसे शिक्षकों का वेतन मानदेय बंद रखा जाएगा। जिन विद्यालयों का शौचालय पेयजल एवं बिजली की स्थिति अच्छी नहीं है। वैसे विद्यालयों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि आगामी सत्र में इन विद्यालयों को बिजली शौचालय पेयजल की सुविधा मुहैया कराई जा सके। जिन विद्यालयों की चारदीवारी निर्माण नहीं किया गया है, वैसे विद्यालयों को भी आवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। सभी विद्यालयों को पुस्तकालय हेतु पुस्तक आवंटित की गई है। सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक पुस्तकालय का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से बीआरपी लक्ष्मण राउत, वकील चंद्र यादव, आशुतोष कुमार, प्रदीप कुमार, रिंकू कुमारी, अनिल कुशवाहा, संतोष सिन्हा,सीआरपी गोपाल कृष्ण मिश्रा, संजय गुप्ता, संजय पंडित, नित्यानंद झा, रामजी कुमार, माधव चंद्र मांझी सहित अन्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kzjt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *