जोगीटांड़ वार्ड 21 में कई इलाकों में पानी का घोर किल्लत, शिकायत पर पहुंचे माले नेता

IMG-20230203-WA0051
गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम कार्यलय के लिए जोगीटांड़ एरिया में पानी का घोर किल्लत है,सात साल से पानी के लिए तरस रहे है ग्रामीण,आज इसी को लेकर मंजू सिंह और पूजा सिंह के नेतृत्व में महिला पुरुष ने मिलकर माले नेता राजेश सिन्हा व कन्हैया सिंह को बुलाया सारी स्थिति दिखाने के लिए अपने मुहल्ले में बुलाई, श्री सिन्हा ने कहा की छोटे छोटे बच्चे, पांच साल, आठ साल के बच्चे अपने सर पर डेकची लादकर लगभग आधा किलोमीटर दूर से लाते है,महिला,बच्चे ,बुजुर्ग सब परेशान है,जल्द नगर आयुक्त को आवेदन ग्रामीणों के द्वारा दिया जाएगा।
महिलाओं ने कहा की दिन रात परेशान है,प्रतिनिधि को ध्यान देना चाहिए,बोली हमलोग सिर्फ वोट देने वाले है सुविधा तो जनप्रतिनिधि के आगे पीछे करने वाले को मिलेगा। माले नेता राजेश सिन्हा और कन्हैया सिंह ने जब और जांच की तो पता चला रोड नगरनिगम से बन रहा है उसमे बहुत ही खराब तरीके से सीमेंट बालू गिट्टी का मिश्रण है,जल्द ही इसका भी जांच करवाते है,ज्ञात हो पूरे गिरिडीह नगरनिगम में सरकारी कार्यों में लूट जारी है,इसपर जल्द आंदोलन करेंगे और उपायक्त और उप नगर आयुक्त को लिखित आवेदन देंगे, यह थे उपस्थित नीलम देवी,प्रमिला देवी सुकरी देवी,रीना देवी कुमकुम देवी ममता देवी,ममता देवी मीना देवी यशोदा देवी आदि महिला पुरुष ने चर्चा में भाग लिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hpxw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *