सारवां। 1 जनवरी को सारवाँ थाना क्षेत्र के हाईस्कुल मैदान मे खेल रहे एक सात (07) वर्ष के बच्चे को बहला- फुसलाकर अपहरण करने का मामला प्रकाश मे आया । ततपश्चात अपहरणकर्ता द्वारा बच्चे के पिता से बच्चे को छोड़ने के एवज मे पाँच लाख रुपये फिरौती के रुप में मांग की जा रही थी। लिखित शिकायत के आधार पर सारवाँ थाना कांड सं0- 01/2023 दिनांक 01.01.2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर सारवाँ पुलिस द्वारा बिहार के जमुई जिले से उक्त बच्चे को 12 घंटे से भी कम समय में बरामद कर कांड में संलिप्त अपहरणकर्ता विक्की साह, पिता – स्व0 तुलसी साह साकिन- कानन ,थाना – झाझा जिला जमुई (बिहार) को गिफ्तार किया गया। देवघर पुलिस आम जनता से अपील करती है की किसी अज्ञात को अपने घर में किराएदार अथवा अपने होटल /दुकान/प्रतिष्ठान में कार्य पर रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन जरूर से जरूर करवाएं।