गेहूं खरीद के मामले में पहले 6 % तक टूटे दाने की छूट होती थी, अब केन्द्र सरकार की मंजूरी से टूटे दाने को लेकर 18 % की छूट मिल गई :दलाल

हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख)। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गेहूं खरीद के मामले में पहले 6 % तक टूटे दाने की छूट होती थी। अब केन्द्र सरकार की मंजूरी से टूटे दाने को लेकर 18 % की छूट मिल गई है। इससे किसानों और व्यापारियों, दोनों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि खराब दाने को लेकर भी सरकार से परमिशन ली गई है और किसानों का कोई पैसा नहीं कटेगा। 
कृषि मंत्री ने कहा कि फसल के खराबे को लेकर गिरदावरी का काम भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि गेहूं के उठान और लदान का काम सुचारू रूप से किया जा रहा है। सभी मंडियों से 43 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। वे आज कैथल की नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद के कार्य की समीक्षा कर रहे थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2wqi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *