सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में वन महोत्सव में सासंद ने लगाया पौधा

दुमका/निज संवाददाता। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में वन महोत्सव मनाया गया हैं वन विभाग की ओर से दिग्घी कैंपस में वन महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में दुमका के सासंद सुनील सोरेन ने पौधा लगाकर वन महोत्सव की शुरूआत की। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति भी शामिल हुए। वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा, सुदेश सिंह सहित काफी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं अन्य लोग उपस्थित थे। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न तरह के सैकड़ों पौधे लगाये जा रहे है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lynj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *