पथरगामा। भाजपा की बिसाहा मंडल कार्यसमिति की बैठक तथा डाटा प्रबंधन एवं उपयोग की कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष जगरनाथ मांझी की अध्यक्षता में ग्राम लतौना पंचायत भवन के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी के तौर पर जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार साह, शारिक खान तथा नरसिंह भगत उपस्थित रहे। कार्यसमिति बैठक की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरांत हुई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। वहीं डाटा प्रबंधन एवं उपयोग के लिए पार्टी के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को सरल एप की जानकारी दी गई एवं एप के माध्यम से किस तरह से काम किया जाए इसके विषय में विस्तार से बताया गया।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन सिंह, सुबोध राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रोहित मिर्धा, मंत्री जयप्रकाश सिंह, पंकज साह, मंडल मीडिया प्रभारी विपुल दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी आशुतोष चौधरी, सुमरित मांझी, राकेश रामदास, नमलेश मड़ैया, रामविलास पंडित, जटेश दुबे, विकास राणा, निकेश यादव, नंदकिशोर महतो, प्रसादी मोहली, उज्जवल दुबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/751c