टाटीझरिया(हजारीबाग) I प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख संतोष मंडल की अध्यक्षता में किया गया तथा संचालन बीडीओ शाईनी तिग्गा ने किया। प्रमुख ने बारी -बारी से सभी विभागों की समीक्षा किया। पशुपालन विभाग के अधिकारी को अनुपस्थिति के कारण स्पष्टीकरण की मांग किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा,शिक्षा, अंचल,कल्याण विभाग,कृषि, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य,आपुर्ति,आवास योजना,सहकारिता विभाग,जेएस एलपीएस,प्रदान,पीएचडी समेत अन्य विभाग का विभागवार समीक्षा किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा भराजो पंचायत में पैक्स सदस्यों को बगैर सुचना दिए नए पैक्स अध्यक्ष का चुनाव कराने का मुद्दा उठाया गया। जवाब में सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि सबों को सूचना देकर पूर्व अध्यक्ष के घर में नए अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया था,अगली बैठक में रजिस्टर लाकर प्रस्तुत करेंगे। प्रमुख संतोष मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि विभाग के पदाधिकारी अपने काम में तेजी लावें और काम को इमानदारी पुर्वक करें । किसी भी पदाधिकारी के शिकायत आने पर उनको बख्शा नही जायेगा। पीएचडी द्वारा संचालित जल नल योजना का बोरिंग एवं अन्य कार्य की जांच करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उपप्रमुख रवि वर्णवाल,सांसद प्रतिनिधि कैलाशपति सिंह,महेश अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय,सुरेंद्र यादव,पंसस राजेश यादव,विनय दास,पुष्पा देवी,शांति शर्मा,पिंगला देवी,शोभा देवी,गुडिया देवी,मुखिया माधुरी वर्मा,स्वास्तिका कुमारी,बीपीओ अफरोज अख्तर,एमओ आलोक कुमार,शिवशंकर पांडेय,चंद्रभुषण मिश्र,अमित मोहन,विजय रवि,सुनील कुमार,पियुष कर्ण,शशांक भुषण,कन्नी राम मुर्मु,अनिल कुमार, नवीन कुमार,विश्वजीत दुबे,अर्जुन प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे।
टाटीझरिया पंचायत समिति की बैठक में गुप्त रूप से भराजो पैक्स अध्यक्ष की घोषणा पर उठाए गए सवाल
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bn3x