पाकुड़। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मेनिकापाडा मुखिया कोशर अली हत्याकांड, कांड संख्या 252/21 में काफी लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त शरीफ शेख को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू भारती को गुप्त सूचना मिली की अभियुक्त शरीफ शेख मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समीप बंगाल सीमा चांदपुर में लॉटरी बेचने के लिए आता है,थाना प्रभारी मिंटू भारती ने तुरंत ही पुलिस बल के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए बंगाल सीमा के समीप अपने पुलिस बल को तैनात किया और जाल बिछाया कर अभियुक्त शरीफ शेख को बंगाल सीमा के समीप गिरफ्तार कर लिया और मुफस्सिल थाना ले आई, कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शरीफ शेख को न्यायिक हिरासत पाकुड़ के लिए भेज दिया गया है।