शिकारीपाड़ा/दुमका/ सोमवार को शिकारीपाड़ा अंचल कार्यालय में ग्राम प्रधानों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रुप से शिकारीपाड़ा अंचलाधिकारी राजू कमल शामिल थे। बैठक में अंचलाधिकारी राजू कमल ने ग्राम प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और ग्राम प्रधानों को नशा खोरी , शिक्षा आदि के प्रति जागरूक किया इस दौरान अंचलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों अपने-अपने ग्राम में नशा मुक्त ग्राम बनाने पर जोर देने को कहा और कहा कि ग्राम में विशेषकर शिक्षा पर जोर देना है और सभी बच्चे को विद्यालय भेजना है और ग्राम में ग्राम सभा कर विकास से संबंधित योजना के बारे में ग्रामसभा करना है और जो भी विकास से संबंधित ग्राम में समस्या है उसको दूर करना है। वहीं जहां जहां पर रोड का चौड़ीकरण हो रहा है उसके लिए उस ग्रामों के ग्रामीण को वंशावली बनाकर जमा करना है और जहां पर ग्राम प्रधान के सहयोगी नहीं है वहां पर सहयोगी नियुक्त करना है आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं ग्राम प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए बैठक में अंचल कर्मी के साथ काफी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद थे।
शिकारीपाड़ा अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक ,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hjx5