पाकुड़। जैसे-जैसे चुनावी वर्ष 2024 नजदीक आने का अगाह करते जा रही है वैसे वैसे इन दिनों भाजपाइयों की चुनावी सरगर्मी भी तेज होते दिखाई दे रही है। कई दावेदार कई चेहरे अपने क्षेत्र में पहचान छवि और गतिविधि को भी तेज करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलना जुलना प्रतियोगिता आयोजित करना ही नहीं डंके की चोट पर लिट्टीपाड़ा विधानसभा में आगामी चुनाव में कमल खिलाने के की बात करते हैं। बीते दिनों फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के क्रम में हिरणपुर आये लिट्टीपाड़ा विधानसभा में भाजपा की नई उभते चेहरे गोपीकंदर के सत्य शिक्षानंद मुर्मू से लंबी बात हुई जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा लिट्टीपाड़ा विधानसभा में कमल खिलाने के लिए आगामी चुनाव में कोई कसर कम ना होगी। उन्होंने कहा अभी से 1-1 गांव जा रहे हैं। मैं मानता हूं 40 वर्षों से लिट्टीपाड़ा झामुमो की झोली में है लेकिन बदलाव की खुशबू आदिवासियों लोगों में आ चुकी है सब अब जागरूक हो रहें हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पहले गोपीकंदर में भाजपा का कार्यकर्ता नहीं था, कोई बोल वाला नहीं था जबकि आज स्थिति विपरीत है, 2 वर्षों से गोपीकंदर में स्थिति में परिवर्तन आया है यहां अच्छे-अच्छे लोग अब भाजपा पार्टी से जुड़ रहे हैं काफी संख्या में आदिवासी भी भाजपा पार्टी में आ चुके हैं, क्योंकि वर्तमान झामुमो सरकार और इसकी नियोजन नीति को सब जान चुके हैं यह नीति ना आदिवासियों के हित में थी और नहीं गैर आदिवासियों के सत्य शिक्षानंद मुर्मू से सरकार की नीतियों के संबंध में पूछने पर उन्होंने स्पष्ट कहा आदिवासी और आम लोग यह समझने लगे हैं कि यह सरकार खुल कर लूट कर रही है उन्होंने कहा अपने यहां नदी है पर आप बालू नहीं ले सकते क्योंकि सरकार इसकी नीलामी नहीं कराती है, और अवैध कारोबार चलाते हैं। उन्होंने कहा रोजगार न मिलने के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हैं जबकि आम लोगों को समुचित बिजली पानी की व्यवस्था इस सरकार ने नहीं करा पाई है। सत्य शिक्षानंद के साथ मंडल अध्यक्ष हिरणपुर कैलाश सिंह, प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा के कामेश्वर दास तथा दुमका से आनंद कमल, एवं पाकुड़िया से एलीराम हांसदा साथ थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9lqg