बढ़ती ठंड को देखते हुए विभिन्न चौक चौराहों पर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही अलाव की व्यवस्था

IMG-20221224-WA0143
पाकुड़। जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी के मद्देनजर लोगों को राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद क्षेत्र एवं विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर इन दिनों अलाव की व्यवस्था की जा रही है। जिले के विभिन्न स्थानों में अलाव की व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों एवं राहगीरों को ठंड से काफी हद तक निजात मिलेगा। विदित हो कि जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त वरूण रंजन ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके संबंधित क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने को लेकर निर्देशित किया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vz3h

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *