20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यालय का उद्घाटन

5

देवघर- I प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड कार्यालय बिल्डिंग में मुख्य अतिथि जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान तथा झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात समारोह आयोजित कर अतिथियों तथा बीस सूत्री समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि आज यह ऐतिहासिक दिन का हम सभी साक्षी बनें हैं।हमारे राज्य सरकार ने सैंकड़ो योजनाऐं और महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जिसकी एक लंबी फेहरिस्त है,इसे अंगुली पर गिना नहीं जा सकता है। इन सारी योजनाओं से लाभ दिलाने, इनका प्रचार-प्रसार करना,निगरानी आदि कार्य आप जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं को यह पद देकर सौंपा है। योजनाओं को धरातल पर लाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वह्न पुरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। दल गत भावना से ऊपर उठकर सभी योग्य लाभुकों को लाभ मिले, इसका पुरा ख्याल रखें। जनहित में आपका कार्य सराहनीय हो। पूर्व मंत्री एवं राजद नेता सुरेश पासवान ने कहा कि राज्य से लेकर प्रखंड तक समिति के गठन का एक मात्र उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करना। झारखंड की महागठबंधन की लोकप्रिय सरकार ने हर जरुरत मंदों को पेंशन,राशन दिया, जिसके लिए पूर्ववर्ती सरकार में गरीबों को कार्यालय का चक्कर काटते हुए पांव जिला जाते थे। किसानों के लिए कृषि ऋण माफी, सुखाड़ राहत राशि तथा फसल बीमा भुगतान कर बहुत बड़ी राहत दी है। इस प्रकार के अनेकों योजनाएं दी है,जो दूसरे राज्यों में नहीं चल रही है। जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने समिति के दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि प्रखंड तथा अंचल के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सरकार के लोकप्रिय योजनाओं को सुगमता से पुरा कराते हुए हेमंत सोरेन के सपनों को साकार करेने का काम समिति करे।जनता या प्रशासन से अकड़ कर नहीं पकड़ कर काम कराऐं। गरीब,मजदूर,किसान हितों के लिए यह सरकार काफी संवेदनशील है।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश,जिला सदस्य दिनेश कुमार मंडल,सरोज सिंह,अध्यक्ष प्रखंड बीस सूत्री प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार यादव ने भी संबोधित किया।इस दौरान अंचलाधिकारी मोतीलाल हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष विपिन यादव,सदस्य सुधीर देव,सुखलाल हेम्ब्रम,मंटू दास,मो समीम,संजू मुर्मू,जहांपनाह बीबी के साथ जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनोज यादव,प्रमुख सुलेखा देवी, मनोरंजन यादव,बीटीएम शशांक शेखर,डा इरफान,गणेश बर्नवाल,तथा प्रखंड कर्मी,कांग्रेस,जेएमएम,राजद के  कार्यकर्ता सदाशिव राणा,मो सोयेब,दिनेश मरांडी,प्रवीण शर्मा,दिलीप यादव, महादेव पंडित,सयुब अंसारी,अजय यादव, रवि राय, सिकंदर यादव,नीलू पुजहर,चंद्र किशोर दास,सुभाष झा,वृजभूषण दुबे,नीलम देवी, रामरेख यादव, लखेश्वर पंडित,लालू,किशोर देव,जेएमएम जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह के साथ सम्मानित पंचायत समिति के सदस्यगण आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gauk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *