जमुआ। प्रखंड के बेरहाबाद पंचायत की मुखिया सोनी देवी पंचायत के ग्रामीणों के साथ गुरुवार 19 जनवरी से प्रखंड मुख्यालय में चार सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठी है। ग्रामीणों का मांग है की नवम्बर , दिसम्बर और जनवरी का राशन वितरण हो। पंचायत में में केम्प लगाकर दाखिल ख़ारिज एवं छूटे हुवे खतियान को ऑनलाइन करे। पंचायत के सभी मध्य विधालय में शिक्षक की व्यवस्था हो। पंचायत के सभी छूटे लाभुकों को शौचालय दिया जाए। पंचायत के मुखिया सोनी देवी द्वारा इन मांगो को लेकर सबंधित विभाग को आवेदन देकर अपनी मांग को रखी थी। विभाग द्वारा मुखिया के आवेदन पर किसी तरह की पहल नहीं होने पर अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ में आवेदन देकर अनिश्चितकालीन धरना का मंजूरी लेकर पंचायत के ग्रामीणों के साथ धरना पर बैठने के लिए मजबूर हो गई। मुखिया सोनी देवी ने कही की पंचायत के जनता के शिक्षा , राशन सहित चार मांगो को लेकर आज अनिश्चितकालीन धरना को है बाध्य है। जनता के हितो के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकते है। देखने वाली बात है की यह धरना पंचायत के लिए कितना कारगर साबित होता है साथ ही क्या अब भी प्रखंड पदाधिकारी नींद से जागेंगे। क्या बेरहाबाद पंचायत के जनता की मांग पूरी होगी।इस धरना में मुख्य रूप से गौतम सागर राणा , राजेंद्र बर्णवाल, राजू सिंह, कैलाश राणा, रविंद्र राणा, मुस्तकीम अंसारी, प्रदीप तुरी, रामप्रसाद राणा, मुकेश यादव, उमेश यादव, दीपक यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wwo4