इंडियन बैंक के पहल से किसानों में देखी जा रही है खुशी
देवीपुर। देवघर के उपविकास आयुक्त डा0 कुमार ताराचंद ने इंडियन बैंक देवघर के महाप्रबंधक अमन कुमार झा से पशुपालन विभाग से संबंधित लाभुकों का चार हजार खाता खोलने का आग्रह किया था तथा इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी कपिल प्रसाद सिंह को आवश्यक निर्देश झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग के आलोक में अनुपालन करते हुए लाभुकों का चार हजार खाता खोलने का लक्ष्य जिले के विभिन्न बैंको को दिये जाने पर इंडियन बैंक देवघर के महाप्रबंधक अमन कुमार झा ने जिला प्रशासन के आदेश को चुनौती को स्वीकार करते हुए
लाभुकों का खाता खोलने के लिए इंडियन बैंक देवघर के विभिन्न शाखा प्रबंधकों को लक्ष्य दिया।जिसे देवीपुर ब्रांच समेत अपने महाप्रबंधक के आदेश को अमल में लाना शुरू किया।देवीपुर इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने अपने सहयोगियों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अन्दर 700 खाता खोल दिया जबकि जिले के इंडियन बैंक के विभिन्न ब्रांचों ने अबतक कुल मिलाकर 3400 लाभुकों का खाता खोल दिया है।अब पशुपालन विभाग के इन खातों में गाय,बकरी, कुक्कुट पालन,मुगाॅ पालन,सुकर पालन समेत विभिन्न योजनाओं के लिए लाभुकों के खाते में राशि डाली जा रही है।इन खातों को खोलने से लेकर लाभुकों तक लक्ष्य हासिल करने के लिए इंडियन बैंक देवघर के वरीय शाखा प्रबंधक मुक्तिनाथ सिंह नजर रख रहे हैं।इंडियन बैंक के पहल से किसानों में खुशी देखी जा रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2je8