डुमरी। झारखंड कैबिनेट की 31 मई को संपन्न बैठक में बगोदर सरिया अनुमंडल न्यायालय के गठन की स्वीकृति का स्वागत करते हुए डुमरी अनुमंडल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार जायसवाल ने कहा है कि हेमंत सरकार का यह स्वागत योग्य कदम है।साथ ही उन्होंने दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि 7-2- 2014 को हेमंत कैबिनेट ने खोरीमहुआ और डुमरी सहित झारखंड में 6 अनुमंडल के निर्माण का निर्णय लिया था,डुमरी अनुमंडल बगोदर सरिया से पुराना अनुमंडल है इसलिए डुमरी अनुमंडल में भी अनुमंडलीय न्यायालय गठन की स्वीकृति दिया जाए।झारखंड के शिक्षा मंत्री व डुमरी के विधायक का दुर्भाग्य से निधन हो गया है। कहा कि ऐसे में डुमरी की जनता की आस्था मुख्यमंत्री के ऊपर ही है,हेमंत कैबिनेट ने ऐसा ना कर डुमरी की जनता के साथ धोखा किया है पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो ने गत चुनाव में जनता से वादा किया था।