दुमका/उपायुक्त द्वारा झारखंड ट्राइबल डेवलपमेन्ट सोसाइटी द्वारा स्थापित सौरउर्जा आधारित सिंचाई संसाधन मसलिया प्रखंड के ठारोरायडीह पंचायत के मनरायडीह गाँव का निरीक्षण किया गया। इस सौर उर्जा संचालित सिंचाई संसाधन से 30-35 परिवारों का 20-25 एकड़ भूमि में सिंचाई होगा। उपायुक्त द्वारा कार्य की सराहना की गई तथा जेटीडीएस को 20 अतिक्ति इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव समर्पित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने अन्य सरकारी योजनाओ जैसे आबानबाड़ी केन्द्र, विद्यालय, पेंशन विधवा पेंशन, राशन कार्ड आदि की भी समीक्षा तथा ग्रामप्रधान को निर्देश दिया गया कि गांव के किसी भी योजना से वंचित लाभुकों को जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा 1000 फीट सिंचाई पाइप की मांग को स्वीकृत करते हुए आवश्यक राशि 35000 रूपये गाँव के खाते में निर्गत करने का आश्वाशन दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ साथ जेटीडीएस के डीपीएम एवं अन्य उपस्थित थे।