देवघर। शनिवार को प्रातः 04:00 बजे से 07:00 बजे तक जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस बल एवं कार्यालय कर्मी के सहयोग से मोहनपुर थाना क्षेत्र तथा नगर थाना वाले क्षेत्र में भारी वाहनों का सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें की ओवरलोडिंग की संभावना की स्थिति में परिचालन करते हुए कुल छः(06) भारी मालवाहक वाहनों को जप्त कर मोहनपुर (04 ट्रक)तथा नगर थाना (02 ट्रक) में सुरक्षार्थ रखा गया है।सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया तथा समय समय पर सभी चालक अपने नेत्र एवं स्वास्थ्य की जाँच करवाते रहें। जप्त किये गए कुल छः(06) ट्रकों/हाइवा पर एमभी ऐक्ट 1988 के सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर करवाई की जा रही है।