हिंसा प्रभावित पलामू में इंटरनेट सेवाएं बहाल, धारा 144 में आंशिक छूट दी गई

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। यहां चार दिन के बंद के बाद रविवार सुबह 10 बजे इंटरनेट सेवा शुरू की गई। दरअसल, शिवरात्रि के अवसर पर एक गेट के निर्माण को लेकर लोगों के दो समूहों के बीच झड़प के बाद 15 फरवरी को जिले के पांकी शहर में सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। यहां निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई थी।
पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गलत सूचनाओं और अफवाहों को प्रसारित करने के सभी प्रयासों की जांच के लिए यह फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटों में पांकी से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 
शांति समिति की बैठक हुई
इस बीच पलामू के संघर्ष प्रभावित पनकी कस्बे में शांति समिति की बैठक हुई। उपायुक्त ए डोड्डे ने बताया कि जिला प्रशासन ने धारा 144 में आंशिक छूट देने का निर्णय लिया है। फिलहाल दुकानों को शाम 5-6 बजे तक ही खोलने की अनुमति है। बाद में स्थिति का विश्लेषण करने के बाद छूट को बढ़ाया जाएगा। इंटरनेट सेवाएं अब बहाल कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि शांति समिति के सामने जो मुद्दा उठा है, उसका निराकरण करेंगे। लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ मैसेज न भेजें। स्थिति नियंत्रण में है और हालात देखते हुए धारा 144 में आंशिक छूट दी गई है, हालात के मुताबिक इसे हटाया जाएगा।
अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया
गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में पुलिस अधिकारी-कांस्टेबल सहित कई लोग घायल हो गए थे। बदमाशों ने एक पशुशाला को आग के हवाले कर दिया था। मामले में दर्ल की गई प्राथमिकी में 500 अज्ञात व्यक्तियों के साथ 145 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ReplyForward
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ipdy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *