नशे में धुत्त युवक केटीएम बाइक की जिद को लेकर चढ़ा मोबाइल टावर पर 

काफ़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणो ने रस्सी के सहारे उतारा

IMG-20230104-WA0000
बगोदर। थान क्षेत्र के बेको में अजीबों गरीब मामला देखने को मिला जहाँ एक युवक केटीएम बाइक परिजनों से दिलाने की जिद में आकर मोबाईल टावर पर जा चढ़ा और अपनी मांगो को पुरा कराने को लेकर घण्टों नशे में धूर्त होकर अपने परिजनों को परेशान करता रहा। हलाकी जैसे कुछ युवको को नजर पडा तो उसे दो लोगों टावर मे चढकर काफी मशक्कत कर नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन उतरने का नाम ही नही ले रहाथा। इस बाबत बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी का युवक टूपलाल महतो नशे में धुत होकर 65 मीटर मोबाइल टावर पर जा चढा। और युवक द्वारा अपने परिजनों को केटीएम बाइक दिलाने की जिद करने लगा। वही बाइक नही मिलने पर खुद को टावर से कुद कर जान देने की बात कहने लगा। युवक  को बहुत समझाने के बाद भी समझने के नाम नही ले रहा था। जिससे परेशान परिजनों को अंत में पुलिस तक बुलाने की नौबत आनी  पड़ी। और दो घण्टों तक वो युवक नशे में धुत होकर परिजनों और लोगों को टावर से कुद जाने की बात कहता रहा। जहां बगोदर पुलिस उक्त गाव पहुँच कर मामलें की जानकारी लिए ।  वही उक्त टावर पर चढ़े युवक को बहला-फुसला कर ग्रामीणों के सहयोग से सकुशल  नीचे उतारा गया।  इधर युवक के इस हरक्कत को देखने के लिए  घण्टों भर लोगों की भीड़ भी जुटी हुई रही। बताया जाता है कि युवक नशा का भी सेवन करता है। जिससे परिजन परेशान रह्ते हैं। लेकिन मंगलवार को युवक की हरक्कत के वजह से पुलिस को भी परेशानी झेलनी पड़ी।  

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ghyg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *